चंबा में कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, वीर सपूतों को किया गया नमन
डलहौज़ी हलचल (चंबा) : कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में जिला चंबा स्थित बचत भवन में शुक्रवार को एक भव्य और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सैनिक कल्याण विभाग चंबा के सौजन्य से हुआ, जिसमें उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध में शहीद हुए चंबा जिला के तीन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हुई। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि इन वीरों का साहस, समर्पण और देशभक्ति सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे।rn
सेवानिवृत्त सैनिकों को किया गया सम्मानित
rn
इस अवसर पर कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने उनके योगदान को राष्ट्र के लिए गर्व की बात बताते हुए उन्हें कृतज्ञता पूर्वक धन्यवाद दिया। एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। सैनिक कल्याण विभाग की उपनिदेशक कैप्टन (से.नि.) अनुमेहा पराशर ने सभी को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि चंबा जिले के तीन सैनिक कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे, जिनकी स्मृति में यह आयोजन किया गया।
rnrn
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
rn
कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एडीसी अपराजिता चंदेल, सैनिक कल्याण विभाग की उपनिदेशक कैप्टन अनुमेहा पराशर (से नि), चंबा भूतपूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल रवि वैध (से नि) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
rnrn
rn
rn
rn
rn
