थककर लौटा था घर… फिर खेतों में जाकर लगा लिया फंदा – चंबा में युवक ने की आत्महत्या
डलहौज़ी हलचल (चंबा) : जिला चंबा के कंदला पंचायत क्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है, जहां एक युवक ने घर के पास खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गुरवचन सिंह, निवासी गांव बरोलू (कंदला पंचायत), के रूप में हुई है।
rnrn
खेत में मिला शव, नहीं मिला सुसाइड नोट
rn
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम गुरवचन सिंह रोज़ाना की तरह मेहनत-मजदूरी करने के बाद घर लौटा था। कुछ समय बाद वह घर के पिछले हिस्से की ओर चला गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और उसे खेत में एक पेड़ से लटका हुआ पाया।
rn
घटना की जानकारी पंचायत उपप्रधान के माध्यम से तुरंत पुलिस को दी गई। सदर थाना चंबा से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
rnrn
पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा परिजनों को
rn
पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाकर पोस्टमार्टम करवाया और शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
rnrn
पुलिस कर रही है आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच
rn
पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
rnrn
rn
rn
rn
rn
