skip to content

Chamba News : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी  का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित 

Published On:
Responsive 5-Image Slider
skip to content
Image 1 Image 2

Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) भूषण गुरंग :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में  आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी  का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह   का आयोजन धूमधाम से किया गया।

विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस क्षेत्र से  अपनी मेहनत के बल पर  कई उच्च  अधिकारियों ने प्रदेश  और  ज़िला का नाम रोशन किया है ।  विद्यार्थियों को  ऐसे सफल व्यक्तियों के जीवन से प्रेरणा अवश्य लेनी चाहिए ।

Chamba
Chamba

विधानसभा अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों के सहयोग की अपेक्षा की। साथ में विद्यार्थी वर्ग को  नसीहत देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का समुचित उपयोग सुनिश्चित बनाने को भी कहा । कुलदीप सिंह पठानिया ने जातिवाद, धर्म तथा क्षेत्रवाद जैसी  समाज के लिए घातक विषमताओं की बात भी अपने संबोधन में कहीं।  भटियात विधानसभा क्षेत्र में  किए जा रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि  स्वास्थ्य शिक्षा,  पेयजल, विद्युत आपूर्ति  व्यवस्था को  सुदृढ़ बनाया जा रहा है । इसके साथ विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण को लेकर   एफआरए  मामलों  में प्रक्रिया को  तीव्र गति प्रदान की गई है।

Chamba
Chamba

उन्होंने  कहा कि टुन्डी सहित आसपास के क्षेत्रों में  बेहतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को लेकर  नाबार्ड  तथा जेजेएम से वित्त पोषित 19 करोड़   की धनराशि से पेयजल योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है । विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल भवन के निर्माण को लेकर आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने के साथ खेल मैदान का निर्माण, बास्केटबॉल कोर्ट  बनाने की घोषणा की  तथा टुंडी  कस्बे में एटीएम खोलने, भराड़ी और   छोंटलु में  वर्षा   शालिका निर्माण का आश्वासन भी दिया ।

Chamba
Chamba

उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर मैहली  तथा पौला-द्रमण जीप योग्य संपर्क मार्ग के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इससे पहले  कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर   समारोह का विधिवत शुभारंभ  किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दौरान रंगारंग  सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां  बांधा। विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल के सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 30 हजार की धनराशि देने की  घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये।

Chamba
Chamba

कुलदीप सिंह पठानिया  का समारोह में  पधारने पर  स्कूल प्रबंधन समिति   एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया ।प्रधानाचार्य  सोमदत्त   ने स्कूल का वार्षिक  प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार,   स्कूल  विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोगों  उपस्थित रहे ।