skip to content

Chamba News : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने  ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का किया  विधिवत शुभारंभ

Dalhousie Hulchul
Chamba
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज प्रसिद्ध पर्यटन कस्बे बनीखेत में ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले में शोभा यात्रा  की अगुवाई करते हुए  भूरू नाग मंदिर  पधर  में पूजा अर्चना कर  चार दिवसीय मेले का विधिवत शुभारंभ किया ।

शोभा यात्रा लोक निर्माण विभाग के विश्राम   गृह बनीखेत से शुरू होकर भूरू नाग मंदिर  पधर  में  संपन्न हुई ।

Chamba
Chamba

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के रूप में जाना जाता है  तथा मेले एवं उत्सव  हिमाचल प्रदेश की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।

 लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने  के साथ- साथ यहां आयोजित होने वाले मेले-  उत्सव और त्यौहार स्थानीय  देवी -देवताओं के प्रति लोगों की कृतज्ञता, धार्मिक आस्था और  सामाजिक सौहार्द को  इंगित  करते हैं। उन्होंने कहा कि भूरू नाग मंदिर एक  ऐतिहासिक  धार्मिक स्थल है और यहां के आषाढ़ नाग मेला उत्सव का अपना एक विशेष महत्त्व है।

Chamba
Chamba

विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण  और संवर्धन के प्रति प्रदेश सरकार गंभीर है।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को एसडीएम डलहौजी एवं अध्यक्ष  मेला आयोजन समिति  अनिल भारद्वाज ने शॉल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह  भेंट कर सम्मानित  किया।

Chamba
Chamba

इस अवसर पर   महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान  अरुण राणा, मेला आयोजन समिति के  सदस्यों में  संदीप कुमार, विश्वजीत सिंह, राजकुमार शर्मा, ध्रुव पठानिया, सुरेश शर्मा, नवीन शर्मा  सहित डीएसपी  सलूणी  रंजन शर्मा, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, तहसीलदार रमेश चौहान सहित  क्षेत्र के  गणमान्य  लोग उपस्थित रहे।

Chamba
Chamba
Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।