skip to content

Chamba News  : 14 मार्च को थाना डलहौजी मे होगा भंडारे का आयोजन

Dalhousie Hulchul
Chamba
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

Chamba News  : डलहौज़ी हलचल (Chamba ) : पुलिस थाना डलहौजी मे महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष पर पुलिस थाना डलहौजी के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा गुरुवार 14 मार्च  को थाना परिसर में  वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवरात्री के उपलक्ष  पर थाना के अधिकारीयों व  कर्मचारियों द्वारा हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है इसी कड़ी मे 14 मार्च को आयोजित भंडारे मे  सुबह के समय विभाग के उच्चाधिकारियों की अगुवाई में थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं कन्या पूजन के उपरांत दोपहर  से देर शाम तक थाना परिसर में भंडारा आयोजित किया जाएगा।

थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने क्षेत्र वासियों से भंडारे में बढ़चढ़ कर उपस्थिति दर्ज करवाने का आह्वान किया है ।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।