आर्य समाज डलहौजी छावनी के शताब्दी समारोह का होगा भव्य उद्घाटन

n डलहौजी हलचल (डलहौजी): आर्य समाज डलहौजी छावनी की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित शताब्दी समारोह का उद्घाटन रविवार, 6 अक्टूबर 2024 को किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर का शुभारंभ शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह जी द्वारा किया जाएगा। nnnn आर्य समाज के अध्यक्ष सुदेश सहगल, […]
n

डलहौजी हलचल (डलहौजी): आर्य समाज डलहौजी छावनी की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित शताब्दी समारोह का उद्घाटन रविवार, 6 अक्टूबर 2024 को किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर का शुभारंभ शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह जी द्वारा किया जाएगा।

nnnn

आर्य समाज के अध्यक्ष सुदेश सहगल, मंत्री नीरज महाजन, और कार्यक्रम संयोजक अजय सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम समाज के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि शनिवार को सनातन महोत्सव के तहत विदुषी बहन अंजली आर्य द्वारा श्री राम जी का गुणगान किया जाएगा, जो समर्पण और श्रद्धा का प्रतीक होगा।

nnnn

इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता किरणजीत सिंह जी करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डी. एस. ठाकुर उपस्थित रहेंगे। आर्य समाज के इस शताब्दी समारोह को समाज के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें स्थानीय और बाहरी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

n
विज्ञापन