विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

n डलहौज़ी हलचल (ककीरा) भूषण गुरंग : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में खेल गतिविधियों के आयोजन से विद्यार्थी में सामाजिक व्यवहार के साथ-साथ बेहतर अनुशासन का अनुसरण होता है। खेल गतिविधियों से जहां विद्यार्थियों का शारीरिक विकास होता है वहीं मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। nnnn यह […]
n

डलहौज़ी हलचल (ककीरा) भूषण गुरंग : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में खेल गतिविधियों के आयोजन से विद्यार्थी में सामाजिक व्यवहार के साथ-साथ बेहतर अनुशासन का अनुसरण होता है। खेल गतिविधियों से जहां विद्यार्थियों का शारीरिक विकास होता है वहीं मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

nnnn

यह बात आज उन्होंने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में जिला स्तरीय अंडर -19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही।

nnnn

विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रा खिलाड़ियों द्वारा आयोजित मार्च पास्ट की सलामी ली व ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

nnnn
nnnn

उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता में जिला के पांच जोनों की 320 छात्रा खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर चयनित होने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में रिक्त चल रहे पदों को भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात के सभी शिक्षण संस्थानों में लगभग शिक्षकों के रिक्त पदों को भर दिया गया है।

nnnn

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए परिवारों को अभी तक 1 करोड़ 16 लाख रुपए की राहत एवं पुनर्वास धनराशि वितरित कर दी गई है जबकि 5 करोड़ 65 लाख रुपए की धनराशि जल्द वितरित की जाएगी।

nnnn
nnnn

ककीरा क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ककीरा कस्बे और उसके साथ लगते क्षेत्र को सीवरेज सुविधा के लिए 22 करोड रुपए की कार्य योजना को तैयार कर लिया गया है।

nnnn

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त ककीरा कस्बे ,गाहर, परछोड़ और साथ लगते गांवों के ग्रामीण पेयजल योजनाओं के लिए उठाऊ पेयजल योजना के निर्माण कार्य पर 25 करोड रुपए की राशि की व्यय की जा रही है। जिसका लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है ।

nnnn
nnnn

पठानिया ने कहा कि ककीरा कस्बे में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए 2.95 करोड़ धनराशि से किए जा रहे उठाऊ पेयजल योजना कुडेरा से ककीरा के सुधार कार्य को पूर्ण कर लिया गया है जल्द ही इस योजना को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

nnnn

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात के प्रत्येक गांव में सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना हमारी विशेष प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि ककीरा से कटलू संपर्क मार्ग के मेटलिंग और टायरिंग कार्य में लगभग 8 करोड़ रुपए की धनराशि जबकि होबार से खरेड़ा संपर्क मार्ग पर तीन करोड पर की धनराशि खर्च की जा रही है।

nnnn
nnnn

विधानसभा अध्यक्ष ने खेलकूद प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए 21 हजार रुपए देने की भी घोषणा की।

nnnn

इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए ।

nnnn
nnnn

इस अवसर पर एसडीएम भाटियात पारस अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, अधिशांशी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्षपुरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत अंग्रेज सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कंवर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तरुण मल्होत्रा , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, अधिवक्ता राजीव कौशल, प्रधानाचार्य राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा मीना चोपड़ा, एडीपीईओ तिलक बिजलवान, तहसील कल्याण अधिकारी आरती देवी, सीडीपीओ धर्म सिंह सहित विभिन्न पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

n
विज्ञापन