Chamba News : भाजपा ने झूठे वादे कर देश की जनता को धोखा दिया है : आनंद शर्मा

n Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) भूषण गुरंग  : चंबा कांगड़ा लोक सभा चुनाव के उम्मीदवार आनंद शर्मा को ककीरा पहुंचने पर वहां के कांग्रेसी नेताओ पदाअधिकारीयो कार्यकर्ताओ तमाम महिला मंडल सदस्य के द्वारा ककीरा पहुंचने पर ढोल और नगाडो के साथ पुष्प बरसा कर और सभी लोगो के द्वारा हार पहना कर उनका […]
n

Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) भूषण गुरंग  : चंबा कांगड़ा लोक सभा चुनाव के उम्मीदवार आनंद शर्मा को ककीरा पहुंचने पर वहां के कांग्रेसी नेताओ पदाअधिकारीयो कार्यकर्ताओ तमाम महिला मंडल सदस्य के द्वारा ककीरा पहुंचने पर ढोल और नगाडो के साथ पुष्प बरसा कर और सभी लोगो के द्वारा हार पहना कर उनका भव्य स्वागत किया।

nnnn

आनंद शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया सार्वजनिक जीवन में मेरा 52 साल का बेदाग कैरियर है  और मैं कांगड़ा और चंबा के लोगों के सेवा करने के लिए आया हूं।                        

nnnn
Chamba
nnnn

उन्होंने कहा कि मैं विभिन्न केंद्रीय मंत्रालय में अपने पूरे कार्यकाल के दौरान मेरे विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। हिमाचल प्रदेश विशेष कर कांगड़ा और चंबा यहां प्रमुख पार्टी रैलीयो में मेरी लगातार भागीदारी और कांगड़ा और चंबा के सभी ब्लॉकों में युवा कांग्रेस के साथ मेरा काम मेरे समर्थन का उदाहरण है और मेरा हिमाचल प्रदेश के साथ अपना गहरे संबंध है।

nnnn

 कांगड़ा और चंबा जिलों के विकास के लिए अपने प्रयासों के अलावा हिमाचल प्रदेश के साथ अपने गहरे संबंधों पर जोर दिया। और के अंत में सत्ता रूढ़ भारतीय जनता पार्टी भाजपा पर निशान साधते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि उसने पिछले 10 वर्षों में युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी है और स्वतंत्रता के बाद कई परियोजना व ढांचे देश के विकास के लिए खड़े किए हैं। इसके अलावा कई योजनाएं और जनकल्याणरी नीतियां को लेकर आई है। यह सिर्फ दो विचारधाराओं की लड़ाई है आजादी से पहले व बाद मे कांग्रेस ने देश के लिए लड़ाई लड़ी है।

nnnn
nnnn

वहीँ आनंद शर्मा ने ककीरा से होकर तूनुहट्टी नैनीखड़ और    वनीखेत तक रोड सो निकाल कर व्यापारियों और स्थानीय लोगों से चुनाव के लिए समर्थन मांगा। और आने वाले लोकसभा चुनाव में हाथ का बटन दवा कर  विजय बनाने की अपील की। 

nnnn

उधर चंबा -कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने वीरवार को डलहौजी में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने झूठे वादे कर देश की जनता को धोखा दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के 400 लोकसभा सीटें जीतने के बड़े-बड़े दावे उसके अहंकार को दर्शाते हैं जबकि ये मतदाता का अपमान है जबकि उन्हें शालीनता से अपनी उपलब्धियां गिनानी चाहिए लेकिन  सच तो ये है  भाजपा ने जनता  के साथ सर्फ वायदाखिलाफी की है वर्तमान में माता पिता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और जनता  ने अब हिसाब मांगना शुरू कर दिया है ।

nnnn
nnnn

उन्होंने दावा किया कि दो करोड़ नौकरियां देने का वादा भी हवा हवाई हो गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ वादे करती है ये तो उनका रिवाज बन गया लेकिन कांग्रेस पार्टी जो वादे करती है उसे पूरी तरह निभाती भी है। चंबा में जीत हासिल करने के बाद यहां पर इंडस्ट्री, टूरिज्म के लिए एडवेंचर टूरिज्म , मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रोपवे, हेलीपैड आदि सुविधाओं से वंचित सुविधाओं को आगे लाएंगे। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चंबा को विकसित करने के लिए योजनाओं का कार्य आरंभ हुआ और उन्हें अमलीजामा भी पहनाया गया। लेकिन, विपक्षी दल ने चंबा को दरकिनार करने का काम किया है।

nnnn

उन्होंने  कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में चंबा-चुवाड़ी, होली-उतराला, चैहणी सुरंग को धरातल पर उतारने को लेकर पूरे प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने यूपीए शासन के दौरान हिमाचल प्रदेश में विभिन्न संस्थान खोलने जैसी अपनी उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि यह संसद का चुनाव बहुत बड़ा चुनाव है इसमें जीत हासिल करके हम चंबा और कांगड़ा को वह प्राथमिकताएं देंगे जो भारतीय जनता पार्टी की सोच में नहीं जुड़ी हैं।

nnnn

प्रेस वार्ता में विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और डलहौजी पूर्व विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी भी मौजूद रहीं ।

n
विज्ञापन