Chamba News  : वन मित्र भर्ती को लेकर डीएफओ रजनीश कुमार ने किया बैठक का आयोजन

n Chamba News: डलहौज़ी हलचल  (Chamba):  उपमंडल भटियात के तहत आते टुंडी वन विभाग के बी ओ आफिस में डी एफ ओ रजनीश कुमार के अगुवाई में कल से होने वाली वन मित्र भर्ती को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में वन विभाग के रेंज ऑफिसर और फारेस्ट गार्ड सहित […]
n

Chamba News: डलहौज़ी हलचल  (Chamba):  उपमंडल भटियात के तहत आते टुंडी वन विभाग के बी ओ आफिस में डी एफ ओ रजनीश कुमार के अगुवाई में कल से होने वाली वन मित्र भर्ती को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में वन विभाग के रेंज ऑफिसर और फारेस्ट गार्ड सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

nnnn

इस मौके मे डी एफ ओ डलहौज़ी रजनीश कुमार ने  वन मित्र भर्ती हेतु अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिये । उन्होंने बताया कि हर बीट में एक वन मित्र रखा जायेगा । कल बकलोह के मामूल बीट और सिहुंता के टुंडी बीट में वन मित्र की भर्ती की जायेगी । उन्होंने कहा की इसके लिए समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है । इस दौरान उन्होंने वन मित्रों के लिए दौड हेतु चिन्हित स्थल का भी निरिक्षण किया  । इस मोके पर सिहुंता रेंज के आर ओ संजीव कुमार,बी ओ राजेश कुमार,बी ओ सुरिंदर कुमार, बी ओ प्रदीप कुमार,बी ओ सुमन के अलावा अन्य फारेस्ट गार्ड भी मौजूद रहे ।

nnnn
nhttps://youtu.be/VS7yovvJK2on
n
विज्ञापन