Chamba News  : अग्निपथ योजना के तहत भर्ती वर्ष 2024-25 चंबा और कांगड़ा जिला के अभ्यार्थियों के लिए अधिसूचना जारी

n Chamba News  : डलहौज़ी हलचल (Chamba): सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रिपथ योजना भर्ती वर्ष 2024-25 के तहत ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया 13 फ़रवरी  से  22 मार्च 2024 तक खुली रहेगी ।  nnnn अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की […]
n

Chamba News  : डलहौज़ी हलचल (Chamba): सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रिपथ योजना भर्ती वर्ष 2024-25 के तहत ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया 13 फ़रवरी  से  22 मार्च 2024 तक खुली रहेगी । 

nnnn

अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण मे ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई 22 अप्रैल 2024 से प्रारम्भ ) एवम दुसरे चरण मे शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी), शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) और चिकित्सा परीक्षण की जाएगी।  चंबा और कांगड़ा  जिला के  उम्मीदवारो के लिए अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर कार्यालय सहायक,स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समेन 10वीं पास और अग्निवीर ट्रेड्समेन 8वीं पास वर्गो के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

nnnn

इच्छुक उम्मीदवार अपना पंजीकरण भारतीय सेना के अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर कर सकते हैं।

nnnn

इस संदर्भ में विभिन्न पदों की जानकारी देते हुए कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने बताया कि भर्ती के लिए इस बार कछ नए नियम लागू किये गये हैं। अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी के जगह अग्निवीर कार्यालय सहायक एसकेटी की कैटेगरी में भर्ती होगी । अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट एसकेटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन सीईई के दौरान किया जाएगा, जिसमें परीक्षण के दौरान अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) वांछनीय है। केवल वे उम्मीदवार जो टाइपिंग टेस्ट उत्तीर्ण करेंगे वे भर्ती प्रक्रिया के चरण- II के लिए बुलाए जाने के पात्र होंगे। अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सीईई अभ्यास परीक्षण और टाइपिंग अभ्यास परीक्षण का नमूना भारतीय सेना के अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध हैं।

nnnn

शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रचलित नीति के अनुसार अनुकूलनशीलता परीक्षण देना होगा। अनुकूलनशीलता परीक्षण उन उम्मीदवारों के चयन के लिए है जो भारतीय सेना के वातावरण के अनुकूल हो सकते हैं और सैन्य जीवन की चुनौतियों को अपनाने में सक्षम हैं।

nnnn

जो उम्मीदवार एडाप्टेबिलिटी टेस्ट उत्तीर्ण करेंगे वे मेडिकल और आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। जो उम्मीदवार अनुकूलनशीलता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करेंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया में आगे भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अनुकूलनशीलता परीक्षण की अवधि के लिए उम्मीदवारों को अपने स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति होगी। कर्नल ने यह भी बताया कि इस बार शारीरिक मानकों में छूट केवल स्पोर्टडमैन, अधिसूचित क्षेत्रो का अनुसूचित जन-जाति एवम भारतीय गोरखा को ही मिलेगा ।

nnnn

सभी आवेदको को सलाह दिया जाता हैं कि ऑनलाईन आवेदन करने से पहले अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़े और योजना के बारे मे भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ ले। उन्होंने सभी अभ्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की भर्ती संबंधित  अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें।

nnnn

यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे आर्मी की वेबसाईट पर संपर्क कर सकते है अथवा सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है ।

n
विज्ञापन