Chamba News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चंबा में 21 मई से 20 जून तक होगा प्री योग शिविरों का आयोजन – डॉ किरण शर्मा

n Chamba News :  डलहौज़ी हलचल  (Chamba) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चंबा के ऐतिहासिक चौगान नंबर एक में आयुष विभाग चंबा की ओर से प्री योग  शिविरों का आयोजन किया जाएगा। nnnn आगामी 21 मई से 20 जून 2024 तक आयोजित किया जा रहे यह प्री योग शिविर पूर्णतया निशुल्क होंगे तथा […]
n

Chamba News :  डलहौज़ी हलचल  (Chamba) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चंबा के ऐतिहासिक चौगान नंबर एक में आयुष विभाग चंबा की ओर से प्री योग  शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

nnnn

आगामी 21 मई से 20 जून 2024 तक आयोजित किया जा रहे यह प्री योग शिविर पूर्णतया निशुल्क होंगे तथा इनका आयोजन प्रातः 6:00 बजे से 7:00 के दौरान किया जाएगा।  जिला आयुर्वेदिक  अधिकारी डॉ किरण शर्मा  ने बताया कि आयुष विभाग चंबा द्वारा आयोजित किए जा रहे इन प्री योग शिविरों में  किसी भी आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति निशुल्क भाग ले सकता है।

nnnn

डॉ किरण शर्मा ने बताया कि इस क्रम में 21 जून 2024 को जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन भी इसी स्थल पर आयुष विभाग द्वारा किया जाएगा।  उन्होंने क्षेत्रवासियों से इन  योग शिविरों का ज्यादा से ज्यादा लाभ हासिल करने की अपील की है।

n
विज्ञापन