Chamba News : सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा चम्बा में शाइनिंग स्टार सम्मान समारोह का आयोजन
Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) : सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा चम्बा में शाइनिंग स्टार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
nnnnयह कार्यक्रम रविवार को अखंड चंडी पैलेस के दरबार हॉल में आयोजित किया गया । इस मौके पर मेडिकल कॉलेज चंबा के आर्थो डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ मानिक सहगल और डीसी ऑफिस चंबा के एसीएफ दलीप कुमार जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
nnnn
इस मौके पर विशेष अतिथि द्वारा चंबा जिला के 200 मेधावी बच्चों को सिटी ग्रुप की तरफ से सम्मानित किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। और इसके बाद एसीएफ दलीप और डॉ मानिक सहगल ने अपने अनुभव भी साझा किये और बच्चों को कड़ी मेहनत जारी रखने की बात कही। इस मौके पर प्रदेश भर में जमा दो कक्षा में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले चिंतन ठाकुर और छठा स्थान प्राप्त करने वाली आफरीन मालिक को भी सम्मानित किया गया।
nnnn
सर्वप्रथम मुख्यातिथि को शॉल टॉपी व समृति चिन्ह से सम्मानित किया गया । उसके बाद चम्बा में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे समाजसेवी लोगों, समाजसेवी संस्थाओं एवं कलाकारों को सम्मानित किया सीटी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ अभिषेक त्रिपाठी और नागेंद्र राणा ने बताया कि ग्रुप हर साल बच्चों की इसी तरह अवार्ड देकर हौंसला बढ़ाता है।
n