Chamba News : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत  के छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

n Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत  के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। nnnn स्कूल की प्राचार्या कर्मजीत कौर ने इस मौके पर कहा कि छात्रों ने इस वर्ष कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया […]
n

Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत  के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

nnnn

स्कूल की प्राचार्या कर्मजीत कौर ने इस मौके पर कहा कि छात्रों ने इस वर्ष कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस वर्ष दसवीं और बाहरवीं  में विद्यालय के छात्रों ने  परीक्षा में सफलता प्राप्त की है और विद्यालय को गौरवान्वित किया है ।

nnnn

स्कूल की प्राचार्या कर्मजीत कौर ने  कहा कि बाहरवीं कक्षा के विज्ञान विषय में अनन्या शाण्डिल  ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तो आरुशी ठाकुर  ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और रिशिका  ने 81.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरी ओर कक्षा दस में  पलक  ने 94.4 प्रतिशत, परीक्षित ठाकुर  ने 93 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और नैनिका अबरोल  ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस प्रकार विद्यालय की दसवीं और बाहरवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है जोकि विद्यार्थियों और अध्यापकों की मेहनत के परिणाम स्वरूप ही संभव हो पाया है ।

nnnn

स्कूल की  प्राचार्या कर्मजीत कौर ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामाएं प्रेषित की हैं।

n
विज्ञापन