Chamba News :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगट के तीन विद्यार्थी जिला स्तरीय इन्सपायर प्रतियोगिता के लिए चयनित

n Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) भूषण गुरंग : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगट के तीन विधार्थियों का चयन जिला स्तरीय इन्स्पायर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। nnnn प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विधालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और जीत का परचम लहराया। इन विद्यार्थियों का चयन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली द्वारा […]
n

Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) भूषण गुरंग : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगट के तीन विधार्थियों का चयन जिला स्तरीय इन्स्पायर प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

nnnn

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विधालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और जीत का परचम लहराया। इन विद्यार्थियों का चयन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली द्वारा किया गया है। इस प्रतियोगिता हेतु चयनित विद्यार्थियों को 10,000/- रुपए की राशि दी जाती है जिसकी मदद से विद्यार्थी वैज्ञानिक मॉडल बनाते हैं और प्रतियोगिता में भाग लेते हैं।

nnnn
Chamba News
nnnn

विद्यालय के तीन विद्यार्थियों क्रमशः सातवीं कक्षा के दक्ष, आठवीं कक्षा की आरुषी और रतीशा का चयन हुआ है जोकि बहुत गर्व की बात है। जिला चम्बा से कुल 27 विद्यार्थियों का चयन हुआ है और हरवर्ष की भांति शिक्षा खण्ड सिहन्ता से यह एकमात्र विद्यालय है। इस सूचना से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

nnnn

यह जानकारी विद्यालय के अध्यापक  रसायन विज्ञान के सुनील धीमान  ने दी विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया ओर सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और साथ ही आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं भी दीं।

nnnn

Chamba News: Three students from Government Senior Secondary School Khargat have been selected for the district-level Inspire competition. The selected students are Daksh from 7th grade, Arushi from 8th grade, and Ratisha. It is a matter of great pride that out of a total of 27 students selected from Chamba district, the school is the only one from Sihanta educational block. The school is delighted with this information, and Principal Satish Kumar honored the students along with the chemistry teacher Sunil Dheeman. Congratulations to all the teachers and students for this achievement, and best wishes for their future competitions.

n
विज्ञापन