Dalhousie News : पानी की कमी से जूझते लोगों ने एसडीएम डलहौज़ी  से मिल कर लगाई समस्या के समाधान की गुहार

n Dalhousie News : डलहौज़ी हलचल (Dalhousie) : भीषण गर्मी के कारण पानी की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है । बात करें पर्यटन नगरी डलहौज़ी की तो यहाँ  के कई हिस्सों में तापमान में बढोतरी के चलते जल स्रोत तेजी से सूख रहे हैं और जल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीण और […]
n

Dalhousie News : डलहौज़ी हलचल (Dalhousie) : भीषण गर्मी के कारण पानी की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है । बात करें पर्यटन नगरी डलहौज़ी की तो यहाँ  के कई हिस्सों में तापमान में बढोतरी के चलते जल स्रोत तेजी से सूख रहे हैं और जल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पानी की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। यहाँ तक की पानी के टैंकरों को भी पानी की आपूर्ति करने के लिए घंटों का इंतज़ार करना पढ रहा है ।

nnnn

पानी की समस्या को लेकर आज डलहौज़ी के वार्ड नंबर तीन और चार की महिलाओं ने उपमंडलाधिकारी डलहौज़ी अनिल भारद्वाज से मिल कर इस समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया।

nnnn

क्या कहते है स्थानीय लोग

nnnn

उधर वार्ड नंबर चार के निवासी प्रेम दीप कौड़ा ने कहा कि हमारे मोहले में बीते कुछ हफ्तों से पानी की बहुत समस्या है  उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग से मिलने वाली पानी की सप्लाई महज 15 मिनट के लिए आ रही है और घर की महिलों को मिनिरल वाटर से खाना बनाने के लिए मजबूर होना पढ रहा है ।

nnnn

क्या कहते है उपमंडलाधिकारी डलहौज़ी अनिल भारद्वाज

nnnn

उपमंडलाधिकारी डलहौज़ी अनिल भारद्वाज ने कहा कि  वार्ड नंबर तीन और चार की महिलाओं ने पानी की समस्या के बारे अवगत करवाया है । उन्होंने कहा कि इस बाबत उन्होंने जल शक्ति विभाग के कनिष्ट अभियंता से इस बारे जानकारी हासिल की और उन्होंने आश्वाशन दिया है कि उनकी इस समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाये जायेंगे ।

nnnn

ग्रामीण क्षेत्रों में संकट

nnnn

गांवों में जल संकट की स्थिति गंभीर हो चुकी है। कुएं और तालाब सूख गए हैं, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे फसलें बर्बाद हो रही हैं और किसानों की आजीविका पर बुरा असर पड़ रहा है। कई गांवों में लोगों को पीने के पानी के लिए मीलों पैदल चलना पड़ रहा है।

nnnn

शहरी क्षेत्रों में स्थिति

nnnn

शहरों में भी पानी की समस्या विकट हो गई है। कई जगहों पर दिन में केवल कुछ ही घंटों के लिए पानी की आपूर्ति हो रही है। कई इलाकों में टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है, जिससे लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

nnnn

सरकार की कोशिशें

nnnn

सरकार ने स्थिति को देखते हुए कई कदम उठाए हैं। जल संरक्षण और जल प्रबंधन की योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। ‘जल शक्ति अभियान’ के तहत गांवों और शहरों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि लोग पानी की बचत करें और जल स्रोतों का संरक्षण करें।

nnnn

विशेषज्ञों की राय

nnnn

जल विशेषज्ञों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान तभी हो सकता है जब लोग पानी की कीमत समझें और उसका सही उपयोग करें। जल संरक्षण के साथ-साथ वर्षा जल संचयन को भी बढ़ावा देना होगा। साथ ही, हमें अपने पारंपरिक जल स्रोतों जैसे तालाबों और कुओं को पुनर्जीवित करना होगा।

nnnn

निष्कर्ष

nnnn

पानी की समस्या भीषण गर्मी के कारण और गंभीर हो गई है। इसे नियंत्रित करने के लिए सरकार के साथ-साथ जनता का सहयोग भी जरूरी है। जल संरक्षण और जल प्रबंधन की आदतें अपनाकर ही हम इस संकट से निपट सकते हैं और अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।

n
विज्ञापन