डलहौज़ी: निजी होटल में कार्यरत युवक की सीढ़ियों से गिरने से मौत

n डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : डलहौज़ी के बकरोटा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में निजी होटल में कार्यरत एक युवक की सीढ़ियों से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आदित्य राज (29), पुत्र तिलक राज, निवासी गांव बगवानी, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। nnnn मिली जानकारी के मुताबिक आदित्य […]
n

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : डलहौज़ी के बकरोटा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में निजी होटल में कार्यरत एक युवक की सीढ़ियों से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आदित्य राज (29), पुत्र तिलक राज, निवासी गांव बगवानी, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

nnnn

मिली जानकारी के मुताबिक आदित्य सोमवार सुबह होटल के बाहर सीढ़ियों से उतर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल डलहौज़ी पहुंचाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

nnnn

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शव को नागरिक अस्पताल डलहौज़ी में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

n
विज्ञापन