डलहौज़ी में हिसार पुलिस बर्बरता के खिलाफ भगवान वाल्मीकि चेरिटेबल सोसायटी का विरोध प्रदर्शन

n डलहौज़ी हलचल (चंबा): हरियाणा के हिसार जिले में वाल्मीकि समाज के परिवार पर कथित पुलिस बर्बरता और एक निर्दोष बच्चे की मौत के विरोध में आज डलहौज़ी छावनी में समाज के लोग एकजुट हुए। भगवान वाल्मीकि चेरिटेबल सोसायटी के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें समाज के कई लोग शामिल हुए। […]
n

डलहौज़ी हलचल (चंबा): हरियाणा के हिसार जिले में वाल्मीकि समाज के परिवार पर कथित पुलिस बर्बरता और एक निर्दोष बच्चे की मौत के विरोध में आज डलहौज़ी छावनी में समाज के लोग एकजुट हुए। भगवान वाल्मीकि चेरिटेबल सोसायटी के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें समाज के कई लोग शामिल हुए। इस मौके पर एक ज्ञापन हरियाणा के मुख्यमंत्री को भेजा गया, जिसमें इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा की गई।

nnnn

क्या है मामला

nnnn

ज्ञापन में बताया गया कि हिसार के 12 क्वार्टर क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक परिवार ने अपने 14 वर्षीय बच्चे गणेश का जन्मदिन सादगी से मनाया। संगीत की आवाज़ भी मामूली थी, लेकिन जब रात करीब 11 बजे पुलिस वहां पहुंची, तो उन्होंने साउंड सिस्टम को बंद करने का आदेश दिया। परिवार ने इसे घर के भीतर सीमित आवाज़ बताया, लेकिन पुलिस ने फिर भी मारपीट शुरू कर दी, जिसके कारण गणेश की दुखद मृत्यु हो गई।

nnnn

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की कड़ी प्रतिक्रिया

nnnn

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के प्रदेश संयुक्त सचिव संजीव पामा ने इस घटना की कड़ी आलोचना की और इसे पूरी तरह अमानवीय करार दिया। उन्होंने इस मामले में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संजीव पामा ने यह भी चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तेज किया जाएगा।

nnnn

प्रदर्शन में समाज के विभिन्न सदस्य शामिल हुए

nnnn

इस विरोध प्रदर्शन में भगवान वाल्मीकि चेरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष अरुण अटवाल, प्रवीण कुमार (पूर्व खजांची, भगवान वाल्मीकि सभा, सदर बाजार डलहौज़ी), सनी बेदी, कुलदीप गिल, तनुज कुमार, रोहन, विशाल कुमार, मोहित कुमार, अभिषेक और रणजीत कुमार सहित समाज के कई अन्य लोग शामिल हुए।

n
विज्ञापन