विश्व पर्यटन दिवस पर चंबा में ‘डीजी एक्स चंबा टेल्स’ का शुभारंभ
डलहौज़ी हलचल (चंबा) – विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला पर्यटन विभाग, नाट आन मैप, ACT संस्था, और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से एक अनूठी पहल ‘डीजी एक्स चंबा टेल्स’ का शुभारंभ किया गया। यह पहल चंबा के ऐतिहासिक स्थलों को डिजिटली संरक्षित करने और उनकी जानकारी पर्यटकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से की गई है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त चंबा, मुकेश रेप्सवाल थे, जिन्होंने इस नई पहल की शुरुआत की।
nnnn
ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी अब क्यूआर कोड के माध्यम से
nnnnइस नई तकनीक के अंतर्गत, चंबा के ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी क्यूआर कोड के जरिये पर्यटकों को मिलेगी। पर्यटक इन कोड्स को स्कैन कर संबंधित स्थल की लिखित जानकारी के साथ-साथ ऑडियो गाइड के जरिये भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस पहल के तहत पहले चरण में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का डिजिटाइजेशन किया गया, और पर्यटकों के लिए एक क्यूआर कोड जारी किया गया। यह क्यूआर कोड बुक माई एक्सपीरियंस वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा, जिससे पर्यटक मंदिर के इतिहास और उससे जुड़ी तमाम जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। यह जानकारी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी।
nnnn
पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाओं की दिशा
nnnnकार्यक्रम के दौरान पर्यटन विभाग, नाट आन मैप, और ACT संस्था ने चंबा के अन्य ऐतिहासिक स्थलों के डिजिटाइजेशन पर काम करने की योजना पर प्रकाश डाला। इसमें सर्कुलर इकोनोमी कैटालिस्ट (CEC) का भी सहयोग है, जिसका उद्देश्य इन स्थलों को पर्यटकों के लिए और अधिक सुलभ और जानकारीपूर्ण बनाना है।
nnnnपर्यटन क्षेत्र में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
nnnnचंबा में पर्यटन को प्रोत्साहित करने और उसे उभारने में जिन लोगों ने उल्लेखनीय कार्य किया, उन्हें इस अवसर पर सम्मानित किया गया। करीब 40 वर्षों से पर्यटन क्षेत्र में योगदान देने वाले प्रकाश धामी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल जीतने वाले पैरा-ग्लाइडिंग पायलट अक्षय और मिस्टिक विलेज को भी सम्मानित किया गया। मिस्टिक विलेज एक सामुदायिक गद्दी जनजातीय गांव है, जिसे गाब्दिका स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित किया जाता है। यह गांव हिमाचल का पहला जनजातीय आधारित पर्यटन स्थल है।
nnnn
हैंडीक्राफ्ट और कला का विशेष योगदान
nnnnकार्यक्रम में निफ्ट के छात्रों ने चंबा के हैंडीक्राफ्ट प्रोजेक्ट पर अपनी प्रेजेंटेशन दी। वहीं तनवी रेश द्वारा कुंडी कला प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न हितधारकों, पैराग्लाइडिंग ऑपरेटर्स, होटल एसोसिएशन और होमस्टे संचालकों के साथ संवाद किया गया, ताकि भविष्य में पर्यटन की नई दिशा तय की जा सके और अनछुए पर्यटन स्थलों को उभारा जा सके।
nnnnकार्यक्रम में ये रहे मौजूद
nnnnइस मौके पर एसी-टू-डीसी पीपी सिंह, होटल एसोसिएशन चंबा के प्रधान किशन, पंकज गुप्ता, पवन वैद, और नाट आन मैप के संस्थापक और अन्य सदस्यों के अलावा पर्यटन विभाग और ACT संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिल्ली, पंजाब, लखनऊ, हैदराबाद और असम सहित अन्य स्थानों से आए पर्यटकों ने भी हिस्सा लिया।
nnnnउपायुक्त चंबा, मुकेश रेप्सवाल ने इस कार्यक्रम को चंबा के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे पर्यटक चंबा के अनछुए पर्यटन स्थलों से परिचित हो सकेंगे। जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि चंबा के पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, और यह पहल उसी दिशा में एक अहम कदम है।
n