मणिमहेश यात्रा में मिलेगा ईको-फ्रेंडली बैग, प्रशासन ने उठाया पर्यावरण संरक्षण का कदम

डलहौज़ी हलचल (चंबा ) : देश की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में शामिल मणिमहेश यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं को प्रशासन की ओर से ईको-फ्रेंडली बैग उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन बैग का उपयोग श्रद्धालु स्नैक्स, पानी की बोतल और अन्य सामग्री ले जाने के साथ-साथ उपयोग के बाद कचरे को एकत्र करने के लिए करेंगे। हड़सर […]

डलहौज़ी हलचल (चंबा ) : देश की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में शामिल मणिमहेश यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं को प्रशासन की ओर से ईको-फ्रेंडली बैग उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन बैग का उपयोग श्रद्धालु स्नैक्स, पानी की बोतल और अन्य सामग्री ले जाने के साथ-साथ उपयोग के बाद कचरे को एकत्र करने के लिए करेंगे। हड़सर पहुंचने पर ये बैग प्रशासन द्वारा वापस ले लिए जाएंगे।rn

जेएसडब्ल्यू कंपनी का सहयोग

rnकुठेड़ हाईड्रो प्रोजेक्ट का निर्माण कर रही जेएसडब्ल्यू कंपनी ने मणिमहेश मंदिर न्यास और प्रशासन को 3000 ईको-फ्रेंडली बैग सौंपे हैं। बुधवार को कंपनी के एचआर हेड गुलशन राणा और सीएसआर प्रभारी जितेंद्र ठाकुर ने इन बैगों को मणिमहेश मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा को सौंपा।rn

महिला सशक्तिकरण से जुड़ा प्रयास

rnकंपनी के प्रोजेक्ट हेड अजय नाथ ने बताया कि ये बैग चरखा स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। सीएसआर के तहत कंपनी महिलाओं के लिए अन्य कौशल-विकास कार्यक्रम भी चला रही है।rn

स्वच्छ यात्रा और स्वास्थ्य सेवाएं

rnजेएसडब्ल्यू कंपनी ने न केवल बैग उपलब्ध कराए हैं, बल्कि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग को दवाइयां भी दी हैं। प्रशासन का मानना है कि यह कदम मणिमहेश यात्रा की पवित्रता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन