हिमाचल के पर्यटन उद्योग को केंद्र सरकार से झटका, राज्य सरकार और विपक्ष पर आम आदमी पार्टी का निशाना

n डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : केंद्र सरकार द्वारा “स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट स्कीम” के तहत 23 राज्यों को 3296 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है। लेकिन इस सूची में हिमाचल प्रदेश का नाम शामिल न होने पर आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रवक्ता मनीष सरीन ने राज्य सरकार, विपक्ष […]
n

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : केंद्र सरकार द्वारा “स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट स्कीम” के तहत 23 राज्यों को 3296 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है। लेकिन इस सूची में हिमाचल प्रदेश का नाम शामिल न होने पर आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रवक्ता मनीष सरीन ने राज्य सरकार, विपक्ष और प्रदेश के सांसदों पर तीखा हमला बोला है।

nnnn

प्रदेश की अनदेखी पर सवाल

nnnn

मनीष सरीन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पर्यटन उद्योग की उपेक्षा चिंताजनक है। उन्होंने राज्य सरकार और विपक्ष पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए कहा, “प्रदेश के चारों लोकसभा सांसद भाजपा से हैं, लेकिन वे केंद्र में हिमाचल के अधिकारों की रक्षा करने में नाकाम साबित हुए हैं। यह उनकी अक्षमता को दर्शाता है।”

nnnn

पर्यटन उद्योग को झटका

nnnn

मनीष ने केंद्र सरकार द्वारा पड़ोसी राज्यों पंजाब और उत्तराखंड को इस योजना में शामिल करने की सराहना की, लेकिन हिमाचल को अनदेखा करने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन प्रधान राज्य है और कोरोना काल में पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान हुआ था। ऐसे समय में यह योजना प्रदेश के पर्यटन उद्योग को उबारने का अवसर हो सकती थी, लेकिन हिमाचल का नाम शामिल न करना दुखद और अन्यायपूर्ण है।

nnnn

मनीष ने कहा कि यह केवल एक बार की बात नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल के साथ हर क्षेत्र में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश की कमजोर राजनीतिक नेतृत्व क्षमता को जिम्मेदार ठहराया।

nnnn

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप

nnnn

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल के विकास के प्रति इन दलों की उदासीनता से प्रदेश के लोग लगातार वंचित हो रहे हैं। मनीष ने कहा

nnnn
n

“प्रदेश के नेताओं की प्राथमिकता अपने राजनीतिक हित रह गए हैं, जबकि जनता के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है” ।

n
nnnn

हिमाचल के लिए मजबूत नेतृत्व की मांग

nnnn

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने प्रदेश के लोगों से अपील की कि वे ऐसे नेतृत्व को चुनें जो हिमाचल के अधिकारों की रक्षा कर सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल के पर्यटन उद्योग को ऐसे झटकों से उबारने के लिए एक मजबूत और जनता के प्रति जवाबदेह नेतृत्व की जरूरत है।

n
विज्ञापन