चंबा के विकास में ऐतिहासिक कदम: मंगला-चुवाड़ी सुरंग के लिए डीपीआर की तैयारी शुरू

n डलहौज़ी हलचल (चंबा) भूषण गुरंग : जिले के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होती नजर आ रही है। मंगला-चुवाड़ी सुरंग की फिजिबिलिटी रिपोर्ट और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए कंसल्टेंसी एजेंसी के चयन हेतु टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इस प्रक्रिया पर सरकार द्वारा 4.32 करोड़ रुपये खर्च […]
n

डलहौज़ी हलचल (चंबा) भूषण गुरंग : जिले के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होती नजर आ रही है। मंगला-चुवाड़ी सुरंग की फिजिबिलिटी रिपोर्ट और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए कंसल्टेंसी एजेंसी के चयन हेतु टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इस प्रक्रिया पर सरकार द्वारा 4.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सुरंग बनने के बाद जिला चंबा के निवासियों को स्वास्थ्य, परिवहन और विकास के नए आयाम मिलेंगे।

nnnn

कम दूरी, कम समय, कम खर्च

nnnn

मंगला-चुवाड़ी सुरंग निर्माण के बाद चंबा से चुवाड़ी के बीच की दूरी 48 किलोमीटर से घटकर 18 किलोमीटर रह जाएगी। इससे न केवल यात्रा समय कम होगा बल्कि बारिश और बर्फबारी के कारण उत्पन्न होने वाली दिक्कतों का भी समाधान हो जाएगा। इसके अलावा, चंबा से रेफर मरीजों को शिमला, टांडा या पीजीआई चंडीगढ़ जैसे प्रमुख चिकित्सा केंद्रों तक जल्दी पहुंचाने में मदद मिलेगी।

nnnn

पर्यटन और विकास को मिलेगा बढ़ावा

nnnn

सात किलोमीटर लंबी इस डबल लाइन सुरंग का निर्माण चंबा जिले को बाहरी जिलों से जोड़ने का एक नया जरिया बनेगा। इससे पर्यटन और स्थानीय व्यापार को नई ऊंचाई मिलेगी। सुरंग निर्माण से चंबा के पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान हो जाएगा, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।

nnnn

विधायकों और सरकार के प्रयास रंग लाए

nnnn

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और सदर विधायक नीरज नैयर के प्रयासों से इस परियोजना को गति मिली है। सदर विधायक नीरज नैयर ने मुख्यमंत्री से बार-बार अनुरोध कर इस योजना को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाई। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा,

nnnn
n

“मंगला-चुवाड़ी सुरंग निर्माण से चंबा जिले का ऐतिहासिक विकास होगा। सुरंग के लिए डीपीआर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।”

n
nnnn

सदर विधायक नीरज नैयर ने कहा, “हमारी सरकार ने 4.32 करोड़ रुपये की मंजूरी देकर इस लंबे समय से प्रस्तावित योजना को साकार करने का कदम उठाया है। यह सुरंग जिले के लिए ऐतिहासिक साबित होगी।”

nnnn

स्थानीय लोगों की खुशी

nnnn

स्थानीय निवासी राजीव कुमार, योगराज, प्रताप चंद और अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक वाया जोत 48 किलोमीटर लंबा सफर तय कर चुवाड़ी पहुंचना पड़ता था। सुरंग बनने से यह सफर मात्र 18 किलोमीटर का रह जाएगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

nnnn

सरकार के इस कदम से चंबा जिले के विकास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। सुरंग निर्माण न केवल परिवहन को सुगम बनाएगा, बल्कि चंबा जिले के लोगों को लंबे समय से चली आ रही चुनौतियों से राहत भी प्रदान करेगा।

n
विज्ञापन