हेंडीक्राफ्ट हैंडलूम निगम चंबा का प्रभारी 18 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

n डलहौज़ी हलचल (चंबा) :  जिला मुख्यालय में विजिलेंस विभाग चंबा की टीम ने आज सुबह हेंडीक्राफ्ट हैंडलूम निगम के प्रभारी को 18,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैफे रावी व्यू में की गई, जहां अधिकारी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की। nnnn मास्टर ट्रेनर ने की थी शिकायत […]
n

डलहौज़ी हलचल (चंबा) :  जिला मुख्यालय में विजिलेंस विभाग चंबा की टीम ने आज सुबह हेंडीक्राफ्ट हैंडलूम निगम के प्रभारी को 18,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैफे रावी व्यू में की गई, जहां अधिकारी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की।

nnnn

मास्टर ट्रेनर ने की थी शिकायत

nnnn

सूत्रों के अनुसार, यह मामला हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन द्वारा एक प्रोजेक्ट के तहत वर्कशॉप आयोजित करने से जुड़ा है। वर्कशॉप में मास्टर ट्रेनर से पैसे की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में विजिलेंस विभाग को सूचना दी थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने योजना बनाकर अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

nnnn

विजिलेंस की कार्रवाई जारी

nnnn

विजिलेंस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि हमने शिकायत के आधार पर जांच की और आज कैफे रावी व्यू में आरोपी को 18,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा,”

n
विज्ञापन