मणिमहेश यात्रा 2025: विधायक जनक राज ने भरमौर में की बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुआ मंथन
डलहौज़ी हलचल (भरमौर) : आज भरमौर स्थित मिनी सचिवालय में पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. (प्रो.) जनक राज ने अतिरिक्त दंडाधिकारी कुलबीर राणा के साथ एक महत्त्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य आगामी मणिमहेश यात्रा 2025 के सफल संचालन के लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्थाओं की समीक्षा करना था।
nnnnश्रद्धालुओं की सेवा सर्वोपरि: विधायक जनक राज
nnnnविधायक जनक राज ने स्पष्ट कहा कि –
nnnn“हमारा प्रयास रहेगा कि मणिमहेश यात्रा में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो।”
nnnnउन्होंने स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा की सफलता और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सभी सहयोग करें ताकि सभी भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें और समस्त विश्व का कल्याण हो।
nnnnटैक्सी यूनियन की समस्याओं का समाधान
nnnnबैठक के दौरान मणिमहेश टैक्सी यूनियन द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं पर भी विचार किया गया। विधायक ने तत्परता दिखाते हुए समस्याओं का समाधान करवाया, जिससे स्थानीय परिवहन सेवा से जुड़े लोगों को राहत मिली और व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई।
nnnnप्रशासनिक सहयोग और समन्वय से होगी यात्रा सफल
nnnnअतिरिक्त दंडाधिकारी कुलबीर राणा ने आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा, चिकित्सा, यातायात और मूलभूत सुविधाओं की व्यापक तैयारी की जा रही है, ताकि इस धार्मिक यात्रा को सफल और सुविधाजनक बनाया जा सके।
n