राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में नव छात्र अभिनंदन समारोह

डलहौज़ी हलचल (नूरपुर) : राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर के वी. वॉक आतिथ्य एवं पर्यटन विभाग में नव छात्र अभिनंदन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विभाग के वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा किया गया।rn दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ rnसमारोह की शुरुआत महाविद्यालय के प्रशिक्षकों ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती के समक्ष […]

डलहौज़ी हलचल (नूरपुर) : राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर के वी. वॉक आतिथ्य एवं पर्यटन विभाग में नव छात्र अभिनंदन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विभाग के वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा किया गया।rn

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

rnसमारोह की शुरुआत महाविद्यालय के प्रशिक्षकों ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साह से भर दिया।rn

मिस्टर और मिस फ्रेशर का चयन

rnफ्रेशर पार्टी में विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रतिभा प्रदर्शन के बाद अरुण को मिस्टर फ्रेशर और दीपिका को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया।rn

प्रशिक्षक व छात्र रहे मौजूद

rnइस मौके पर वी. वॉक विभाग के प्रशिक्षक पंकज जरयाल, विजेंद्र जरयाल, शम्मी कुमार, मुकेश कुमार, अंकुश महाजन, अभिषेक शर्मा, नरेश कुमार, दीपिका और राकेश के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन