ज़िला चंबा में दवा विक्रेताओं के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश

n डलहौज़ी हलचल (चंबा) :   ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत आदेश जारी करते हुए ज़िला चंबा में अनुसूची एच, एच1 और एक्स श्रेणी की दवाइयाँ बेचने वाले सभी फार्मेसी-केमिस्टों को तत्काल प्रभाव से अपने परिसरों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। nnnn आदेश का उद्देश्य […]
n

डलहौज़ी हलचल (चंबा) :   ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत आदेश जारी करते हुए ज़िला चंबा में अनुसूची एच, एच1 और एक्स श्रेणी की दवाइयाँ बेचने वाले सभी फार्मेसी-केमिस्टों को तत्काल प्रभाव से अपने परिसरों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

nnnn

आदेश का उद्देश्य

nnnn

इस आदेश का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बिना चिकित्सीय परामर्श के अनुसूची एच, एच1 और एक्स श्रेणी की दवाइयों की बिक्री पर रोकथाम और नियंत्रण लगाना है।

nnnn

सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्यता

nnnn

जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि सीसीटीवी कैमरों को हर समय क्रियाशील और चालू अवस्था में रखना होगा। कैमरे का रिकॉर्ड समय-समय पर नियामक प्राधिकरण जैसे ड्रग और पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध करवाना होगा।

nnnn

उल्लंघन पर कार्रवाई

nnnn

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि नियमों का उल्लंघन होता है, तो किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 77 और किशोर न्याय आदर्श नियम, 2016 के नियम 56 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

nnnn

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

n
विज्ञापन