चंबा : पहाड़ी पर लैंड स्लाइडिंग के खतरे से परेशान हैं मुहल्ले के लोग और दुकानदार
डलहौज़ी हलचल (चंबा) साहिल शर्मा : प्रदेश में जगह जगह हुए भूस्खलन के चलते अभी तक हजारों करोड़ रुपयों का नुकसान हो चुका है और अभी भी कई जगहों पर इस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही है। अगर हम चंबा मुख्यालय से सटे चंबा के कैफ़े रोड की ही बात करे तो इस ढलानदार पहाड़ी से रोजाना पत्थरों का गिरना जारी है। आपको बता दे कि जिस पहाड़ी से यह पत्थर गिरते है उसके ठीक नीचे सड़क पर दर्जनों दुकानें हैं तो वहीँ उससे नीचे कसाकड़ा मोहल्ला भी लगता है जहां पर सैंकड़ों घर बने हुए है। जोकि पहाड़ियों से गिरने वाले पत्थरों की जद में है।
nnnnयहां के स्थानीय लोगों की माने तो कुछ अरसा पहले इस कैफ़े रोड की ढलानदार पहाड़ी पर चंबा नगरपालिका द्वारा दुकानों के निर्माण करने को डंगे लगाने का कार्य शुरू किया गया था पर कुछ समय काम लगने के बाद इसको बंद कर दिया गया। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने की वजह से परेशान इन दुकानदारों के साथ मुहल्ले के लोगों का कहना है कि जिस किसी ठेकेदार ने इस कार्य को लिया था अब उस ठेकेदार ने सारा काम बंद करके अपना सारा सामान भी उठा लिया है।
nnnnअब हालात ऐसे बन चुके है वह जगह इतनी कच्ची हो चुकी है कि रोजाना इस पूरी पहाड़ी से पत्थरों का गिरना जारी है। स्थानीय लोगों के साथ इन दुकानदारों ने जिला प्रशासन और नगरपालिका से पुरज़ोर मांग की है कि जिस जिस स्थान पर भूस्खलन की स्तिथि बनती जा रही है उसको जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए ताकि पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों से किसी को कोई जानी नुकसान न हो।
n