पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन चंबा की तिमाही बैठक में सेवा निवृत्त कर्मियों की कल्याण योजनाओं पर चर्चा
डलहौज़ी हलचल (चंबा) : पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन चंबा की तिमाही बैठक पुलिस लाइन चंबा में आयोजित की गई, जिसमें कुल 46 सेवा निवृत्त पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सेवा निवृत्त उप पुलिस अधीक्षक परस राम ने की। इस दौरान अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, जैसे जर्म सिंह ठाकुर, बाबू राम, बहादुर सिंह, और निरीक्षक बलदेव राम सहित कई अन्य ने उपस्थिति दर्ज कराई। पुलिस विभाग की ओर से उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जितेंद्र चौधरी और लाइंस ऑफिसर ने बैठक में भाग लिया।
nnnnबैठक में पुलिस मुख्यालय द्वारा सेवा निवृत्त पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिए जारी किए गए SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) पर विस्तार से चर्चा की गई। उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने आश्वासन दिया कि SOP के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
nnnnबैठक में सेवा निवृत्त पुलिस कर्मचारियों ने अपराध रोकथाम और पुलिसिंग में सुधार के लिए अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। Dy. SP मुख्यालय ने इन सुझावों पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
nnnnयह बैठक पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण पहल थी, जिसमें सेवा निवृत्त पुलिस कर्मियों के अनुभव और सुझावों को प्राथमिकता देते हुए उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
n