डलहौजी में स्ट्रीट लाइट विवाद गहराया, आरोप-प्रत्यारोप के बीच समाधान की तलाश

n डलहौजी हलचल (डलहौज़ी) : नगर परिषद डलहौजी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइट काटने का विवाद सुलझने के बजाय अब और उलझता जा रहा है। इस मुद्दे पर व्यापार मंडल और नगर परिषद के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश चौभियाल ने नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष […]
n

डलहौजी हलचल (डलहौज़ी) : नगर परिषद डलहौजी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइट काटने का विवाद सुलझने के बजाय अब और उलझता जा रहा है। इस मुद्दे पर व्यापार मंडल और नगर परिषद के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश चौभियाल ने नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों पर नाकामी के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।

nnnn

नगर परिषद का पक्ष

nnnn

व्यापार मंडल के आरोपों का जवाब देते हुए नगर परिषद उपाध्यक्ष संजीव पठानिया ने एक प्रेस वार्ता में अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड ने करीब छह करोड़ रुपये का बकाया निकाला है, जिसमें ज्यादातर राशि सरचार्ज और ब्याज की है, न कि मूल बिजली बिलों की। पठानिया ने बताया कि नगर परिषद 2021 में गठित हुई थी, तब पहले से 3.34 करोड़ रुपये का बकाया था।

nnnn

उन्होंने कहा, “हमारी परिषद ने 2022 से लेकर अब तक हर महीने स्ट्रीट लाइट के लिए आने वाले मूल बिजली बिल को नियमित रूप से जमा किया है। राकेश चौभियाल के इस्तीफे की मांग पर मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या मेरे इस्तीफे से यह सरचार्ज और ब्याज माफ हो जाएगा और स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन फिर से बहाल हो जाएगा? अगर ऐसा हो सकता है तो मैं आज ही इस्तीफा देने को तैयार हूं। मेरा लक्ष्य डलहौजी का विकास है, न कि पद का मोह।”

nnnn

व्यापार मंडल को समाधान के लिए आमंत्रण

nnnn

पठानिया ने कहा कि व्यापार मंडल को राजनीति से ऊपर उठकर इस समस्या का समाधान निकालने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने अपील की कि यह समय दलगत राजनीति करने का नहीं है, बल्कि डलहौजी के सभी नागरिकों को एकजुट होकर इस समस्या को स्थाई रूप से हल करवाने का है।

nnnn

समस्या का स्थाई समाधान जल्द

nnnn

पठानिया ने विश्वास जताया कि आने वाले कुछ दिनों में इस मसले का स्थाई समाधान निकाल लिया जाएगा और डलहौजी को बार-बार स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काटने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता डलहौजी का सर्वांगीण विकास है।

nnnn

स्थायी हल की दरकार

nnnn

डलहौजी की जनता और संबंधित पक्षों को अब इस विवाद का स्थाई समाधान मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद और व्यापार मंडल के बीच संवाद और सहयोग से इस समस्या का हल निकलेगा या यह विवाद और बढ़ेगा, यह देखना बाकी है।

n
विज्ञापन