नशा मुक्त भारत अभियान: चंबा में मेडिकल छात्रों ने ली शपथ, खेल के जरिए दिया संदेश
डलहौज़ी हलचल (चंबा ) : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार द्वारा मादक द्रव्यों के सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से देशभर में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पंडित जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, चंबा में इस अभियान के तहत टेबल टेनिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने की।rn
अभियान के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प
rnप्रतियोगिता से पूर्व MBBS बैच 2021 के प्रशिक्षु डॉक्टरों को डॉ. पंकज गुप्ता ने नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा—”नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति, परिवार और समाज को अंदर से कमजोर कर देता है। नशा मुक्त भारत अभियान केवल सरकारी पहल नहीं, बल्कि यह एक जन आंदोलन है, जिसमें हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।”rnrn
rn
युवाओं पर विशेष फोकस
rnडॉ. गुप्ता ने बताया कि यह अभियान युवाओं पर विशेष ध्यान देता है, क्योंकि वे राष्ट्र की शक्ति होते हैं। इस पहल के माध्यम से युवाओं को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग, इसके सामाजिक परिणामों और सामुदायिक स्तर पर इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि “हम सब मिलकर नशे के खिलाफ खड़े हों और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण तैयार करें।” शपथ ग्रहण समारोह के बाद टेबल टेनिस मैच खेले गए, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।rn
गणमान्य उपस्थित रहे
rnइस मौके पर संयुक्त निदेशक केशव राम, एंटी रैगिंग कमेटी चेयरमैन हरीश चतुर्वेदी, डॉ. संजीव टकराल, शारीरिक शिक्षा शिक्षक इमरान खान, छायाकार बोधराज सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।rnrn
