डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए शीतकालीन सत्र रहा मुद्दाविहीन: मनीष सरीन

n डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समाप्त होते ही आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष सरीन ने डलहौज़ी विधायक पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा का सातवां सत्र डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्णतः मुद्दाविहीन साबित हुआ। मनीष ने इसे क्षेत्र के लिए बेहद […]
n

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समाप्त होते ही आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष सरीन ने डलहौज़ी विधायक पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा का सातवां सत्र डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्णतः मुद्दाविहीन साबित हुआ। मनीष ने इसे क्षेत्र के लिए बेहद निराशाजनक बताया और कहा कि विधायक की चुप्पी ने जनता को निराश किया है।

nnnn

महत्वपूर्ण मुद्दों की अनदेखी

nnnn

मनीष सरीन ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि विधायक इस सत्र में डलहौज़ी के ज्वलंत मुद्दों को सदन में उठाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कई महत्वपूर्ण समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया, जिन पर चर्चा नहीं की गई:

nnnn
    n
  • डलहौज़ी-धर्मशाला फोरलेन परियोजना।
  • nnnn
  • डलहौज़ी अंतरराज्यीय बस अड्डा निर्माण।
  • nnnn
  • बनीखेत महाविद्यालय भवन निर्माण में देरी।
  • nnnn
  • डलहौज़ी हवाई पट्टी और पठानकोट-डलहौज़ी रोपवे परियोजनाएं।
  • nnnn
  • नगर परिषद और बिजली बोर्ड के बीच बिजली बिल विवाद।
  • nnnn
  • किहार और सलूणी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी।
  • nnnn
  • अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव।
  • n
nnnn

मुर्गे का कटआउटप्राथमिकता, क्षेत्रीय मुद्दे उपेक्षित

nnnn

मनीष ने तंज कसते हुए कहा कि डलहौज़ी विधायक ने क्षेत्रीय समस्याओं को उठाने की बजाय मुर्गे का कटआउटसदन में उठाना ज्यादा जरूरी समझा। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि क्षेत्रीय मुद्दों की लगातार अनदेखी जनता को गहरी निराशा में डाल रही है।

nnnn

जनता को सोचने पर मजबूर किया

nnnn

उन्होंने कहा कि विधायक की क्षेत्रीय मुद्दों पर चुप्पी अब डलहौज़ी की जनता को अपने विधानसभा चुनाव के फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर रही है। मनीष ने चेतावनी दी कि अगर विधायक ने भविष्य में भी ऐसी अनदेखी की, तो जनता इसका जवाब आने वाले समय में जरूर देगी।

n
विज्ञापन