डलहौज़ी हलचल (चंबा): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जन्मदिवस बुधवार को चुराह विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। बोंखरी मोड़ स्थित बट्ट नर्सिंग कॉलेज एवं आईटीआई में भी मुख्यमंत्री के जन्मदिवस की धूम रही।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी शुभकामनाएं
चुराह विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं प्रदेश हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन दिलदार अली बट्ट की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, तीसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा। इस मौके पर केक काटकर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस का जश्न मनाया गया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिलदार अली बट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक जमीनी नेता हैं, जो गरीब और वंचित वर्गों की समस्याओं को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें शामिल हैं:
- लघु दुकानदार कल्याण योजना – छोटे दुकानदारों के लिए लाभकारी।
- वंचित वर्गों के लिए गृह निर्माण सहायता योजना।
- सुख शिक्षा योजना – शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए।
- मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना – प्रदेश के अनाथ बच्चों के लिए विशेष सुविधा, उन्हें ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ घोषित कर शिक्षा एवं अन्य सहायता प्रदान की जा रही है।

अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में दिलदार अली बट्ट की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागरिक अस्पताल, तीसा में भर्ती मरीजों और अस्पताल स्टाफ को फल वितरित किए और मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की।

बट्ट नर्सिंग कॉलेज और आईटीआई में भी मनाया गया जन्मदिवस
डलहौजी उपमंडल के तहत बोंखरी मोड़ स्थित बट्ट नर्सिंग कॉलेज एवं आईटीआई में भी मुख्यमंत्री के जन्मदिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया। बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन परवेज अली बट्ट की अगुवाई में संस्थान के स्टाफ ने केक काटकर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और आम जनता शामिल हुई।