डलहौजी हलचल (ऊना): हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 22 मार्च को हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र में सड़क और खेल अधोसंरचना से जुड़ी लगभग 60 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता द्वारा दी गई है।
कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री सायं 5:30 बजे जैजों मोड़ से टाहलीवाल चौक वाया भाई का मोड़ संपर्क मार्ग के स्तरोन्नयन कार्य का शुभारंभ करेंगे। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का उन्नयन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
इसके बाद वे सायं 6:30 बजे रोड़ा में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना से क्षेत्र में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।
इन परियोजनाओं के पूरा होने से ऊना जिला और आसपास के क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर होगा तथा खेल अवसंरचना को भी मजबूती मिलेगी, जिससे स्थानीय लोगों और विशेषकर युवाओं को लाभ मिलेगा।

