डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : भारत विकास परिषद शाखा डल्हौजी द्वारा रविवार को डल्हौजी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव और एसडीएम डल्हौजी अनिल भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। जबकि मेजबान स्कूल के चेयरमैन डॉ. कैप्टन जीएस ढिल्लों ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यातिथियों ने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कार एवं सेवा का मार्गदर्शन करने में भारत विकास परिषद बेहतर कार्य कर रहा है उन्होंने कहा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से बच्चो में राष्ट्र के प्रति भावना उत्पन्न होती है वहीं समूह गान प्रतियोगिता से विद्यार्थियों के अंदर हिंदी और संस्कृत भाषा के प्रति सम्मान बढ़ता है वहीं देश भक्ति की भावना भी विकसित होती है। समूहगान प्रतियोगिता में डल्हौजी पब्लिक स्कूल डल्हौजी ने प्रथम,सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल डल्हौजी ने द्वितिय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डल्हौजी ने तृतिय स्थान हासिल किया। वहीं भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न स्कूलों की 6 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में भी डल्हौजी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल द्वितीय तथा गुरु नानक पब्लिक स्कूल ने त्रितीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में गुरु नानक पब्लिक स्कूल प्रथम, सेक्रेड हार्ट स्कूल द्वितीय व डल्हौजी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं उपरांत अपने संबोधन में मंच का संचालन कर रहे भारत विकास परिषद के पूर्व प्रांत अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह चंदेल भाविप के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र प्रेम, देशहित, संस्कति एवं भारत के इतिहास का ज्ञान कराना है। वहीं विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ संस्कार देना भी परिषद का उद्देश्य है, ताकि देश के युवा अच्छी शिक्षा के साथ संस्कारित भी हो। जिससे कि देश का समुचित विकास हो सके। उन्होंने कहा की भाविप की 1500 से अधिक शाखाएं देश के लगभग 500 से अधिक जिलों में कार्य कर रही है। मुख्यातिथि अनिल भारद्वाज ने विजताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के प्रदेश संरक्षक विनोद महाजन, डीएसपी हेमंत ठाकुर, थाना प्रभारी डल्हौजी जगवीर सिंह ,पूर्व पर्यटन निदेशक आशीष चड्ढा हिमोत्कर्ष संस्था के अध्यक्ष सतपाल शर्मा ,भारत विकास परिषद डल् शाखा के अध्यक्ष नरेंद्र महाजन, सचिव जोहर सिंह सहित विक्रम जरियाल ,राजीव कौशल व विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधियों सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे।