डलहौजी हलचल (चंबा): चंबा के उभरते चंबियाली लोक गायक दलीप जरयाल के पहले गीत “चंबे दीया धारा” का विमोचन Hotel Iravati में किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विमोचन के दौरान सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि यह गीत चंबा की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़ा एक शानदार प्रयास है। उन्होंने दलीप जरयाल को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे इस गीत को अधिक से अधिक देखें, लाइक करें और कलाकार को प्रोत्साहित करें, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

