skip to content

खनियारा में संदिग्ध हलात में मिला व्यक्ति का शव

Dalhousie Hulchul
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (धर्मशाला) : जिला कांगड़ा के दायरे में आने वाले बोर्ड कलोनी धर्मशाला के खनियारा में एक संदिग्ध हलात में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। व्यक्ति का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ था।

उधर घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक व्यक्ति के शव को अपने क्ब्जे में लिया हुआ है। वहीं पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति का शव कूहल के अंदर पड़ा हुआ था। जब स्थानीये लोगों ने शव को देखा तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया हुआ है। मृतक की  पहचान ठेहड़ बलड़ी निवासी प्रेम चंद (62) के रूप में हुई है।

पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की धारा के तहत मामला पंजीकृत किया है। शव को पंचनामे के लिए भेजा गया है। पंचनामे के बाद स्वजनों को शव सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि ठेहड़ में अपने घराट में पानी छोड़ने गए कैप्टन ईश्वर ठाकुर ने कूहल के पानी में सवा दस बजे के करीब कुछ तैरता हुआ देखा जब नजदीक गए तो यह एक व्यक्ति था, पर पानी का बहाव अधिक होने पर यह पता नहीं चल पा रहा था कि यह शव किसका है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कर्रवाही शुरू कर दी है।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।