skip to content

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर के परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त की

Dalhousie Hulchul
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

डलहौज़ी हलचल (मंडी): उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सायं धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के चोलथरा पहुंचकर पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर के दामाद और जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया के पति दिनेश गुलेरिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

मुकेश अग्निहोत्री ने परिवार के सदस्यों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिजनों को साहस बनाए रखने की अपील की। साथ ही, उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

इस दौरान उनके साथ नालागढ़ के विधायक बाबा हरदीप सिंह और पथ परिवहन निगम के संचालन मंडल के सदस्य धर्मेद्र धामी भी मौजूद थे।

#संवेदनाएं #मुकेशअग्निहोत्री #दिनेशगुलेरिया #धर्मपुर

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।