Hindi News » breaking-news » driving license test mandi 23 march slot booking sarathi portal 2026

छोटा पड्डल में बैडमिंटनकोर्ट के सामने होंगे ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट- रूपिंदर कौर

Dalhousie Hulchul

डलहौजी हलचल (मंडी) : वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी (एसडीएम) सदर मंडी रूपिंदर कौर ने आज यहां बताया कि 23 मार्च, 2026 को ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट का स्थान मण्डी में बैडमिंटन कोर्ट के सामने की सड़क पर (छोटा पड्डल, मंडी) सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने आग्रह किया कि ड्राईविंग लाइसेंस टैस्ट के लिये प्रतिभागी अपने फार्म फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर फाइल सहित लायें। उन्होंने बताया कि बिना फोटो, बिना फाइल व अधूरे फार्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि इस ड्राइविंग लाइसैंस टैस्ट के लिये 19 मार्च, 2026 को प्रातः 11:00 बजे से Sarathiparivahan.gov.in के माध्यम से स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इस लिंक के माध्यम से स्लॉट बुक कर सकते हैं।