skip to content

Earth Day 2025: डलहौज़ी के पीएम श्री स्कूल में डाक विभाग ने पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

Dalhousie Hulchul

डलहौज़ी हलचल (चंबा) : डाक अधीक्षक चंबा राजीव गुरंग के निर्देशानुसार  Earth Day 2025 के अवसर पर डलहौज़ी स्थित पीएम श्री नेता जी सुभाष चन्द्र बोस मेमोरियल राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डाक विभाग, चंबा मंडल द्वारा पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और पृथ्वी के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना था।

Earth Day 2025

रचनात्मक प्रतियोगिताओं में दिखा छात्रों का जोश

Earth Day 2025 Celebration के तहत छात्रों के लिए स्लोगन लेखन, पेंटिंग और निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने अत्यंत उत्साह से भाग लिया। इन रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण से संबंधित समस्याओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए और स्थायी विकास की आवश्यकता को रेखांकित किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं ‘बी’ के आकाश घई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दसवीं ‘ए’ के नीरज कुमार को द्वितीय स्थान और दिव्यांशी को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।

डाक अधीक्षक ने दिया जागरूकता का संदेश

Earth Day 2025 कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए डाक अधीक्षक राजीव गुरंग ने कहा कि “पृथ्वी को संरक्षित रखने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता और रचनात्मक सोच को विकसित करते हैं।”

Earth Day 2025

प्रतिभागियों को मिला सम्मान

Earth Day 2025 कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही भाग लेने वाले सभी छात्रों को भी प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। डाक विभाग और विद्यालय प्रशासन की इस पहल को शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों के द्वारा खूब सराहा गया।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।