skip to content

शिक्षा विभाग ने संगीता को ‘बेस्ट टीचर’ पुरस्कार से सम्मानित किया

Dalhousie Hulchul
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (चंबा) भूषण गुरंग  :  शिक्षा विभाग द्वारा हर वर्ष उन शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस वर्ष का यह सम्मान समारोह शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सरू में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता एडीएम चंबा अमित मेहरा ने की। इस कार्यक्रम में जिलेभर के शिक्षक उपस्थित रहे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार में कार्यरत विज्ञान अध्यापिका संगीता को जिला स्तरीय बेस्ट टीचरपुरस्कार से सम्मानित किया गया। संगीता न केवल शिक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने विद्यालय में कचरा प्रबंधन, पौधारोपण और जैव विविधता संरक्षण पर सराहनीय कार्य किया है।

पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान

संगीता विद्यालय में पर्यावरणीय रैलियों का आयोजन कर स्थानीय लोगों को जागरूक करने में भी सक्रिय रहती हैं। वह और उनकी टीम विद्यालय नामांकन वृद्धि के लिए भी लगातार प्रयासरत हैं और विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ मिलकर इस दिशा में कार्य कर रही हैं।

इको क्लब की शानदार उपलब्धियां

संगीता इको क्लब प्रभारी के रूप में भी उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। उनके नेतृत्व में विद्यालय का इको क्लब गुलमोहर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है:

  • वर्ष 2022-23: राज्य भर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  • वर्ष 2023-24: जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  • वर्ष 2023-24: विप्रो अर्थियन प्रोग्राम में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर रीजनल अवार्ड से सम्मानित।
  • वर्ष 2024-25: राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विशेष पुरस्कार प्राप्त किया।

विद्यालय प्रशासन की शुभकामनाएं

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह और एसएमसी प्रधान शिव कुमार ने संगीता को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। संगीता ने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अध्यापकों, विद्यार्थियों, ग्रामीणों और अपने परिवार को दिया। उनका कहना है कि वे भविष्य में भी शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करती रहेंगी।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।