Hindi News » breaking-news » electricity will remain closed in upper rakkad

अप्पर रक्कड़ व आसपास के क्षेत्रों में 15 मार्च को बिजली रहेगी बंद

Dalhousie Hulchul

लहौज़ी हलचल (धर्मशाला), 13 मार्च। विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 मार्च 2026 को अप्पर रक्कड़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है। मौसम खराब होने या किसी अन्य आकस्मिक स्थिति के कारण यह कार्य स्थगित भी किया जा सकता है या आंशिक रूप से किया जा सकता है।

सहायक अभियंता ने क्षेत्र के लोगों से इस दौरान बिजली विभाग को सहयोग करने की अपील की है।