चम्बा जिला के उदयपुर वार्ड से जिला परिषद सदस्य वनिका चौभीयाल ने थामा कांग्रेस का दामन
चम्बा जिला के उदयपुर वार्ड से जिला परिषद सदस्य वनिका चौभीयाल ने थामा कांग्रेस का दामन

डलहौज़ी हलचल (चंबा) : जिला चंबा के उदयपुर वार्ड से जिला परिषद सदस्य वनिका चौभियाल ने आज आशा कुमारी के समक्ष उनके निवास स्थान जन्द्रीघाट में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। उनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से निश्चित तौर पर विधानसभा चुनाव में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को काफी फायदा होगा। वनिका के साथ कई अन्य लोगों ने भी यहाँ पर भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। वनिका चौभियाल ने कहा कि इन विधानसभा चुनावों में उनके ससुर भी डलहौज़ी विधानसभा से चुनावी मैदान में हैं लेकिन उनकी गद्दी समुदाय के खिलाफ नीतियों से वे आहात है और आशा कुमारी के व्यवहार और महिला होने के नाते उन्होंने आज कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर आम आदमी पार्टी और उसके बाद सलूणी में जे पी नड्डा की रैली में भाजपा में शामिल हुए जिला परिषद सदस्य पवन टंडन के जाने के बाद कांग्रेस पार्टी को जो नुक्सान होता दिखाई दे रहा था वो वनिका चौभियाल के पार्टी में शामिल होने के बाद भरता हुआ दिखाई दे रहा है । वहीं पवन टंडन के जिला परिषद् वार्ड बनीखेत का अधिकतर भाग भटियात विधानसभा क्षेत्र में आता है और इसके विपरीत जिस उदयपुर वार्ड से वनिका चौभियाल जिला परिषद् सदस्य है उसका अधिकतर भाग डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र में है । इस मौके पर मौजूदा विधायक और कांग्रेस की प्रत्याशी आशा कुमारी ने वनिका सहित समस्त लोगों का जोकि आज कांग्रेस में शामिल हुए उनका स्वागत किया। आशा कुमारी ने कहा कि वनिका चौभियाल जैसे पढ़े लिखे लोगों का पार्टी में आ जाने से निश्चित रूप से कांग्रेस को लाभ मिलेगा।