जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम कुलदीप सिंह पठानियां ने क्या ददरियाड़ा का दौरा

विधानसभा चुनाव : जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम कुलदीप सिंह पठानियां ने क्या ददरियाड़ा का दौरा

जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम कुलदीप सिंह पठानियां ने क्या ददरियाड़ा का दौरा

डलहौज़ी हलचल (चंबा) : भटियात विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप सिंह पठानिया के निवास स्थान पर ग्राम पंचायत खदेट से 11 परिवारों ने मौजूदा भाजपा विधायक की कार्यप्रणाली और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से नाखुश होकर भारतीय जनता पार्टी को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीँ दूसरी और कुलदीप सिंह पठानिया ने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जन्द्रोग (ददरियाड़ा) का दौरा किया और स्थानीय जनता के साथ 2022 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आगामी रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की ।

स्थानीय जनता द्वारा कुलदीप सिंह पठानिया का जोरदार स्वागत किया गया और कुलदीप सिंह पठानिया ने स्थानीय जनता से उनके पक्ष मे मतदान करने की अपील की।  साथ ही 22 परिवारों ने मौजूदा भाजपा विधायक की कार्यप्रणाली और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से नाखुश होकर भारतीय जनता पार्टी को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।