डलहौजी में कमल खिलाकर राजशाही का रिवाज बदलें : डीएस ठाकुर
डलहौजी में कमल खिलाकर राजशाही का रिवाज बदलें : डीएस ठाकुर

डलहौज़ी हलचल (डलहौजी) : विधानसभा क्षेत्र डलहौजी को ग्राम पंचायत ओसल के गुनियाला यूथ क्लब अध्यक्ष प्रवीण टंडन की अगुआई में 500 युवाओं ने मंगलवार को कांग्रेस का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गाड़ियों का काफिला भांदल घाटी पहुंचा, जिनका सलूणी चौक पर लगाकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके साथ ही डांड के चखोतर में भी 20 परिवारों ने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामा।
डलहौजी से भाजपा प्रत्याशी डीएस ठाकुर ने भाजपा में शामिल होने वाले युवाओं व परिवारों का स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान डीएस ठाकुर ने किलोड व लोहानी में आयोजित नुक्कड़ जनसभा में भाग लिया। जनता से 2 नवंबर को कमल के फूल के सामने वाला बटन दबा कर डलहौजी में राजशाही रिवाज बदलने का आग्रह किया। डीएस ठाकुर ने कहा कि निश्चित रूप से यह युवाओं का डबल इंजन सरकार के प्रति बढ़ता विश्वास है, जिसका डलहौजी विधानसभा का प्रत्येक युवा दिल खोल कर समर्थन कर रहा है।
डलहौजी का प्रत्येक युवा अबकी बार राजशाही रिवाज बदलने के लिए आतुर है। ग्राम पंचायत किलोड की जनता भी खुले दिल से भाजपा का समर्थन कर रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रत्येक क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया गया है। जनता इस बार डलहौजी सहित है प्रदेश में कमल का फूल खिलाने लिए तैयार है। विधायक ने हमेशा बोट की राजनीति की है। उन्होंने केवल बादों की राजनीति तक स्वयं को सीमित रखा है।