डीएस ठाकुर के चुनाव प्रचार हेतु भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सलूणी में कल होगी रैली

डीएस ठाकुर के चुनाव प्रचार हेतु भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सलूणी में कल होगी रैली

डीएस ठाकुर के चुनाव प्रचार हेतु भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सलूणी में कल होगी रैली

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : जनसंपर्क अभियान के तहत डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के सलूणी में भाजपा प्रत्याशी डीएस ठाकुर ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित चुनावी नुक्कड़ सभाओं में भाग लिया और  स्थानीय जनता से भेंट कर उन्हें डलहौजी के विकास के लिए 12 नवंबर को राजशाही रिवाज बदलने के लिए भाजपा के समर्थन में उन्हें वोट करने का आग्रह किया, साथ ही उन्होंने तीन नवम्बर को सलूनी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी की होने वाली ऐतिहासिक रैली में भाग लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी डी एस ठाकुर ने कहा कि हमनें चुनाव हारा था हौसला नहीं, डबल इंजन सरकार ने डलहौजी में सर्वांगीण विकास किया है जिसके फलस्वरूप आज जनता भाजपा को दिल खोल कर समर्थन कर अपना आशिर्वाद दे रही है और राजशाही परिवार को नकार रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से डलहौजी में भाजपा एक ऐतिहासिक विजय प्राप्ति की ओर अग्रसर हो रही है। डलहौजी की जनता राजशाही रिवाज बदलने जा रही है।