पूर्व विधायक रेनू चड्ढा ने निशान साहिब का किया स्वागत

पूर्व विधायक रेनू चड्ढा ने निशान साहिब का किया स्वागत

पूर्व विधायक रेनू चड्ढा ने निशान साहिब का किया स्वागत

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर श्री सिंह सभा सदर बाजार डलहौजी द्वारा निकली जा रही प्रभात फेरियों के क्रम में रविवार को भी जारी रहा इसी कड़ी में डलहौजी शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। श्री सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह की अगुवाई में निशान साहिब के साथ प्रभात फेरी सदर बाजार स्थित गुरुद्वारा साहब से शुरू होकर सुभाष चौक, व गांधी चौक होती हुई बस स्टैंड के समीप स्थित पूर्व विधायक रेणु चड्ढा के निवास पर पहुंची। इस दौरान श्री गुरु नानक देव जी के जयकारों से डलहौजी नगरी गुरु के रंग में रंग गई। अपने निवास स्थान पर रेणु चड्ढा व उनके स्वजनों ने निशान साहब का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रभात फेरी में शामिल लोगों ने शब्द कीर्तन से गुरु की महिमा का गुणगान किया। वहीं सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह ने रेणु चड्ढा उनके पुत्र आशीष चड्ढा व अन्य स्वजनों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया। काफी संख्या में लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।