महिला सशक्तिकरण का आधार है भाजपा का संकल्प पत्र : सीमा चंदेल
महिला सशक्तिकरण का आधार है भाजपा का संकल्प पत्र : सीमा चंदेल

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : भाजपा महिला मोर्चा कांगड़ा चंबा की सोशल मिडिया प्रभारी सीमा चंदेल ने डलहौज़ी में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने 11 सूत्रीय संकल्प पत्र लाकर महिलाओं को सशक्त करने के लिए विभिन्न योजनाओं का घोषणापत्र में जिक्र किया है। फिर से सरकार बनते ही इन सभी घोषणाओं को पूरा भी किया जाएगा। पार्टी महिलाओं के लिए स्त्री शक्ति संकल्प नाम से अलग से घोषणा पत्र लाई है। इसमें महिलाओं से 11 संकल्प यानी वादे किए हैं। हिमाचल में फिर से सरकार बनने पर सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की बात कही है। शैक्षणिक संस्थानों में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा भी किया है। बी पी एल परिवार की लड़कियों की शादी के लिए वितीय सहायता मौजुदा 31 हजार रूपये से बढ़ाकर 51 हजार रूपये करने का संकल्प लिया है। 500 करोड़ रूपये का कोष स्थापित किया जाएगा। जिसके माध्यम से महिलाओं को होमस्टे स्थापित करने के लिए ब्याज मुक्त ऋिण दिया जाएगा
उन्होंने कहा कि माँ और बच्चे के उचित स्वास्थ्य और देखभाल को सुनिश्चित करने के लिए गर्भवती महिलाओं को 25 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। “देवी अन्नपूर्णा योजना“ के माध्यम से गरीब परिवारों कि महिलाओं को तीन मुफ्त रसोई गैस सिलैण्डर प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरक्ति अटल पेंशन योजना में गरीब परिवारों की 30 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को सम्मिलित करके पेंशन लाभ दिया जाएगा जिससे उनका भविष्य सुरक्षित और सम्मानजनक किया जा सके। सरकारी स्कुलों कि बारहवी कक्षा में शीर्ष 5 हजार रैंक वाली छात्राओं को उनकी उच्च शिक्षा की पढ़ाई के दौरान 25 सौ रूपये की प्रतिमाह की छात्रवृति प्रदान की जाएगी। इससे छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा प्राप्त होगी और उच्च शिक्षा में छात्राओं के प्रतिशत को बढ़ाया जा सकेगा। ग्रामीण महिलाओं के लिए उचित मुल्य की दुकानों के माध्यम से पशु धन हेतु गुणवतापूर्ण चारे की खरीद और वितरण को आसान बनाने के लिए प्रणाली विकसित की जाएगी और प्रदेश की सभी महिलाओं को ऐसी बीमारियों की जाँच और ईलाज के लिए जो वर्तमान में हिमकेयर कार्ड में कवर नहीं है “स्त्री शक्ति कार्ड“ के माध्यम से कवरेज प्रदान करेंगे। राज्य के सभी 12 जिलों में प्रत्येक में 2 बालिका छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा जोकि उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं को सुविधा प्रदान करेंगे और उन्हें कम खर्च में सुविधाजनक आवासीय वयव्स्था उपलब्ध करवाई जाएगी।