skip to content

हमीरपुर के अग्निवीर निखिल डडवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Dalhousie Hulchul
अग्निवीर निखिल डडवाल
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (हमीरपुर): जम्मू-कश्मीर के अखनूर के टांडा में ड्यूटी के दौरान हमीरपुर के अग्निवीर निखिल डडवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। निखिल करीब डेढ़ साल पहले अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुआ था। उसकी मौत के कारणों को लेकर सेना की ओर से अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार, निखिल के परिवार को सूचित किया गया है कि उसकी मृत्यु सिर पर गोली लगने के कारण हुई है।

हमीरपुर जिले के लाहलड़ी गांव में जवान बेटे की मृत्यु के बाद शोक का माहौल है। निखिल के परिवार वालों को विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका बेटा, जो 18 महीने पहले अग्निवीर बनकर गया था, अब इस दुनिया में नहीं रहा। ट्रेनिंग के बाद निखिल की तैनाती जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में की गई थी।

घटना का विवरण

निखिल के पड़ोसी रमेश चंद ने बताया कि मृतक जवान के पिता का बुधवार रात को फोन आया था। उन्होंने बताया कि आर्मी यूनिट से फोन आया है कि निखिल को चोट लगी है। जब उन्होंने वापस उसी नंबर पर कॉल किया, तो आर्मी यूनिट से उन्हें निखिल की मौत की जानकारी मिली। बताया गया कि निखिल ने अपनी राइफल से खुद को गोली मारी है।

घटना के समय, निखिल ड्यूटी के दौरान बुधवार शाम करीब 6:30 बजे अपने सर्विस हथियार के साथ लौटा था। शाम को यूनिट के अन्य जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी। साथी जवान तुरंत उस ओर दौड़े, जहां उन्होंने निखिल को घायल अवस्था में पाया। उसे तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

परिवार और गांव में शोक

निखिल की मृत्यु को लेकर उसके परिवार वाले कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। गुरुवार रात तक निखिल का शव गांव में पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद ही उसकी मौत के असली कारण का पता चल सकेगा। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवारजन अपने बेटे के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार को अंतिम संस्कार होने की संभावना है।

वार्ड पार्षद वकील सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि निखिल ने अपनी रिवॉल्वर से ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है।

इस दुखद घटना ने पूरे गांव और निखिल के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, और अब सभी को निखिल की मौत के वास्तविक कारणों का इंतजार है।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।