skip to content

Happy Birthday PM Modi: 74 वर्ष के हुए नरेंद्र मोदी, भाजपा मना रही सेवा पर्व

Dalhousie Hulchul
Happy Birthday PM Modi
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

Happy Birthday PM Modi : आज, 17 सितंबर 2024, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 74 साल के हो गए हैं। अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के 11वें वर्ष में प्रवेश कर चुके मोदी जी का जन्मदिन हर साल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सेवा पर्व के रूप में मनाती है। इस वर्ष भी उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने कई तैयारियां की हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सामान्य दिनों की तरह होता है, लेकिन भाजपा इसे सेवा पर्व के रूप में मनाती है। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जैसे स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

नरेंद्र मोदी का जीवन और सफर

नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। बचपन से ही उनकी रुचि समाजसेवा और अध्यात्म में थी। 1967 में किशोरावस्था के दौरान, उन्होंने परिवार से अलग होकर एक नए सफर की शुरुआत की। केवल 17 वर्ष की उम्र में, मोदी ने अपने जीवन को समाज और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

राजनीतिक सफर: प्रधानमंत्री से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री

मोदी जी ने 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा की। 26 मई 2014 को उन्होंने पहली बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, और तब से अब तक वे इस पद पर बने हुए हैं। 2019 में भी भाजपा ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया, और 30 मई 2019 को उन्होंने फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 2024 में, जब एनडीए सरकार बनी, तो 9 जून को उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

RSS से जुड़ाव

नरेंद्र मोदी का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से गहरा संबंध रहा है। 1958 में, उन्हें RSS के प्रचारक लक्ष्मण राव इनामदार ने बाल स्वयंसेवक की शपथ दिलाई थी। यहीं से उनकी यात्रा संघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी के साथ शुरू हुई, जो आज उन्हें देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक बनाती है।

योगी आदित्यनाथ और नीतीश कुमार की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर मोदी जी को बधाई देते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न दृष्टा और 140 करोड़ देशवासियों के मार्गदर्शक हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए बधाई दी।

सेवा पखवाड़ा

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा सेवा पखवाड़ा का आयोजन कर रही है, जिसके तहत देशभर में स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत इस प्रयास को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय विज्ञान पत्रिका नेचर ने भी सराहा, जिसमें कहा गया कि इस अभियान ने 60,000 से 70,000 शिशु मृत्यु दर को रोकने में मदद की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, और आज उनके 74वें जन्मदिन पर देशभर से लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।