Hindi News » breaking-news » himachal budget 2026 praveen minhas reaction self reliant himachal

मुख्यमंत्री का बजट दूरदर्शी व जनकल्याणकारी: प्रवीण मिन्हास

Dalhousie Hulchul

डलहौजी हलचल (शिमला) भूषण गुरूंग : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत बजट को सराहनीय और दूरदर्शी बताते हुए प्रवीण मिन्हास ने कहा कि यह बजट मौजूदा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राज्य की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि आरडीजी (राजस्व घाटा अनुदान) समाप्त होने के बावजूद ₹54,928 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया जाना “आत्मनिर्भर हिमाचल” के संकल्प को दर्शाता है। बजट में युवाओं के लिए नए पद सृजित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने का प्रयास भी सराहनीय है।

प्रवीण मिन्हास ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उठाए गए कदम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जिससे गांवों के विकास को गति मिलेगी। इसके अलावा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे एंटी-चिट्टा अभियान को ब्लॉक स्तर तक ले जाने का निर्णय भी एक सकारात्मक पहल है।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट विकासोन्मुख, जनकल्याणकारी और राज्य की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने वाला है, जिससे प्रदेश के हर वर्ग को लाभ मिलने की उम्मीद है।