विकलांगता दिवस पर कार्यक्रम
डलहौजी हलचल (मंडी) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी के सौजन्य से आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिध्याणी में विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने की।rnइस अवसर पर संजीव गुलेरिया ने बताया कि दिव्यांग बच्चों में कोई न कोई खास योग्यता होती है। कहा कि हम सभी को इन बच्चों को और सक्षम बनाने के लिए काम करना है ताकि ये बड़े होकर समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें ।rnउन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए यूनिक आईडी कार्ड बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त विकलांग छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियां भी प्रदान की जा रही है।rnइस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग बच्चों को सम्मानित भी किया।rnकार्यक्रम में जिला के विभिन्न शिक्षा खंडों के लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया
